'ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट कर रहा था'...रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली शराब ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2025 09:28 AM

jind liquor contractor murder rohit godara and goldie brar took responsibility

रियाणा के जींद में शुक्रवार देर शाम शराब ठेकेदार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शराब ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर

जींद: हरियाणा के जींद में शुक्रवार देर शाम शराब ठेकेदार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शराब ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि जींद में वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट कर रहा था। इसको हमारे भाई रोहित राणा ने अपने हाथों से मारा है। ये हमारे भाई दीपेंद्र राठी, जो जेल में बैठा है, उसका खास दुश्मन था।

इसने अभी जेल में दीपेंद्र के साथी भाई विनित पर और रोहित राणा पर बाहर हमला करवाया था। विनित अभी अस्पताल में दाखिल है। ये (बिंद्र) हमारे दुश्मनों के साथ मिलकर हमारे भाइयों का नुकसान कर रहा था। दुश्मन था, इसलिए वारदात को हमने अंजाम दे दिया। अभी भी जो भी हमारी खिलाफत में लगे हैं, समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो फिर अपनी अर्थी अपनी घर की चोखट पर तैयार रखना, कभी भी उठ सकती है। साथ ही 20 सेकेंड की क्लिप भी डाली गई है, इसमें तीन युवक बिंद्र पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। साथ में दीपेंद्र राठी, रोहित राणा, डेविड रामरा को टैग किया गया है।



सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों राकेश मिड्ढा नगूरां, जितेंद्र राठी, अजय नीलमा, कमला, कर्मपाल, सुमित, सोनू, अनिल को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!