दूषित पेजयल के कारण फैल रहा पीलिया, अस्पतालों में ग्रस्त मरीजों की नहीं ली जा रही कोई सुध

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2020 01:21 PM

jaundice spreading due to contaminated background patients in hospitals

दूषित पेजयल के कारण सैक्टर-3 में फैले पीलिया के मामले में प्रशासन अब जागा है। हुडा के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या ने तूल पकड़ा। जिस कारण 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्ति......

कुरुक्षेत्र (पंकेस) : दूषित पेजयल के कारण सैक्टर-3 में फैले पीलिया के मामले में प्रशासन अब जागा है। हुडा के अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या ने तूल पकड़ा। जिस कारण 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्ति मौत का शिकार हुए। प्रशासन के आला अधिकारियों के आदेश पर जन स्वास्थ्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने लिए और लोगों से बातचीत की। सैक्टर-3 में अब भी सड़कों की खुदाई को दुरुस्त नहीं किया गया। 

विधायक सुभाष सुधा तथा डी.सी. ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पीलिया से ग्रस्त लगभग 100 लोग अभी भी सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं लेकिन किसी भी आला अधिकारी ने उनकी सुध तक नहीं ली। पीड़ित लोगों ने कहा कि सरकार अब जागी है। इससे पहले प्रशासन को सैक्टर-3 की समस्या को दुरुस्त करना चाहिए था।

वहीं, कोरोना वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के लिए 8 बैड का 1 आइसोलेशन वार्ड बनाया गया हैं। जिला स्तर पर रेपिड रिसपोंस टीम का गठन किया गया है। 

ऐसे फैलती है बीमारी
जानवरों के बाद मनुष्यों में बीमारी फैलती है। हवा, रोगों से करीबी, दूषित चीजों को छूने से।

गंभीर मामलों में लक्षण 
निमोनिया सांस, लेने में अधिक परेशानी, किडनी फेल होना, फिर मौत। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!