राम रहीम को फरलो मिलने पर जेल मंत्री का बयान, कहा- अच्छे चाल-चलन...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Apr, 2025 04:06 PM

jail minister s statement on ram rahim getting furlough said good conduct

गोहाना से विधायक और जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने डेरा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो पर बात की। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि राम रहीम को जेल मैन्युअल के हिसाब से पैरोल मिली है। हरियाणा में 4 हजार कैदियों को पैरोल मिल चुकी है। पैरोल फरलो देने का...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना से विधायक और जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने डेरा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो पर बात की। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि राम रहीम को जेल मैन्युअल के हिसाब से पैरोल मिली है। हरियाणा में 4 हजार कैदियों को पैरोल मिल चुकी है। पैरोल फरलो देने का काम कमिश्नर का होता है। कैदी के अच्छे चाल चलन को देखते हुए ही पैरोल दी जाती है। इसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं होता है। वहीं जींद से जेल से कैदी फरार होने पर बोले कि इस मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

आज गोहाना में सक्रिय कार्यकताओं की बैठक अरविंद शर्मा पहुंचे थे। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री हिसार और यमुनानगर में आयेंगे उसको लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर पहुंचने की अपील की। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जबकि यमुनानगर में बिजली पावर प्लांट में एक इकाई की आधार शीला रखेंगे। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम सभी ने यमुनानगर पहुंचना है कहीं ऐसा ना हो कि हिसार पहुंच जाएं।

ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिऐं- शर्मा

 वहीं उन्होनें कहा कि 14 अप्रैल को गोहाना हल्के में जितनी भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं है सबकी साफ पानी से धोने का काम करें और ये फोटो के लिए नहीं बल्कि सही भावना से करें। शर्मा ने गोहाना के गांव कांसड़ी के निजी स्कूल टीचर की हत्या पर कार्यकर्ताओं से कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल नहीं होनी चाहिएं। अगर आसपास होता दिखे तो इंसानियत के नाते बीच बचाव जरूर करें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!