Rain Alert: हरियाणा में आज हो सकती है बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना...गर्मी से मिलेगी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jun, 2024 10:20 AM

it may rain in haryana today

नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं...

हरियाणा डेस्क : नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा का सिरसा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देश में सबसे गर्म रहा। यहां ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैनुअल स्टेशन पर यह 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में लू से हालात खराब हैं। हरियाणा में दिन का औसत पारा सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा।

PunjabKesari

हरियाणा में 12 साल बाद ऐसी स्थिति है, जब मई सबसे सूखा रहा। 1 से 31 मई तक प्रदेश में 4.2MM बारिश हुई है, जो सामान्य से 79% कम है। इससे पहले साल 2013 में 1.4MM बारिश हुई थी। रात के तापमान में 2.7 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य से 2.2 डिग्री तक ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 3 जून तक मौसम में परिवर्तन जारी रह सकता है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!