Edited By Gourav Chouhan, Updated: 28 Oct, 2022 09:12 PM

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संवैधानिक निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को ही इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी।
दिल्ली: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी में हरियाणा भवन में हुई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संवैधानिक निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को ही इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी।
आप नेता ने केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियमों की उल्लंघना का लगाया था आरोप
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखकर लालपुरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें पद से तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के पास भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्यता भी है। यह साफतौर पर केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियमों की उल्लंघना है। लालपुरा भाजपा के सर्वोच्च राजनीतिक निकाय संसदीय बोर्ड का हिस्सा होने के साथ-साथ भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं। केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम के अनुसार एक लोक सेवक को किसी भी राजनीतिक निकाय की सदस्यता धारण करने की इजाजत नहीं होती है। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि उन्हें तत्काल संवैधानिक पद से हटाया जाना चाहिए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)