24 फरवरी से शुरु होगी इनेलो की ‘परिवर्तन पदयात्रा’, जनता के बीच जाकर प्रदेश के अहम मुद्दे उठाएंगे अभय सिंह चौटाला

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 16 Feb, 2023 05:58 PM

indian national lokdal is going to start parivartan padyatra from feb 24

तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते अभय सिंह चौटाला...

डबवाली (संदीप) : इंडियन नेशनल लोकदल प्रदेश में ‘परिवर्तन पदयात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह पद यात्रा इनेलो के प्रधान महासचिव, ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 24 फरवरी को नूंह से शुरू होगी और 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। इसे लेकर वीरवार को चौ. अभय सिंह चौटाला ने तेजाखेड़ा फार्म हाऊस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनकी कार्यों को भी तय किया गया।

बैठक में वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, विनोद अरोड़ा, अमनदीप बांसल, शहरी प्रधान संदीप गर्ग सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय चौटाला ने बताया कि वे रोजाना इस यात्रा में 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलते हुए हरियाणा के कई गांवों और शहरों से गुजरेंगे और वहां के लोगों से बातचीत करेंगे। करीब सात महीने तक चलने वाली इस यात्रा में हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा व करीब 3500 किलामीटर की परिवर्तन पद यात्रा होगी।

अभय सिंह ने कहा कि हमने इस यात्रा का नाम परिवर्तन इसलिए रखा गया है क्योंकि प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते हैं। हरियाणा में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, कानून व्यवस्था के मामले में भी प्रदेश की हालत खराब है, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इसके अलावा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं और रोजाना धरने, प्रदर्शनों से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में बदलाव लाना और किसानों और आम लोगों के शासन को वापस लाना है। पद यात्रा के दौरान वे लोगों के बीच प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर, प्रदेश के ऊपर बढ़ते कर्ज को लेकर, 8 सालों में कितनी घोषणाएं हुई और हरियाणा को उससे क्या फायदा मिला आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!