बारिश में भी नहीं रुका निर्दलीय प्रत्याशी कपूर नरवाल का काफिला, लोगों का मिल रहा भारी समर्थन

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Sep, 2024 02:17 PM

independent candidate kapoor narwal s convoy did not stop even in the rain

हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर सिंह नरवाल का चुनावी अभियान बारिश में भी जारी रहा। कपूर नरवाल जहां भी जा रहे, उनका जोरदार स्वागत हो रहा है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर सिंह नरवाल का चुनावी अभियान बारिश में भी जारी रहा। कपूर नरवाल जहां भी जा रहे, उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। लोग ट्रैक्टरों व गाड़ियों के काफिलों के साथ गांव तक लेकर जा रहे है। चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कपूर नरवाल ने बरोदा की जनता से कहा कि उसने दिए गए धोखे का जवाब हलके की जनता अपनी वोट से देगी। वे विधायक बने तो बही खाता लोगों के पास होगा। बरोदा के लोग जो बही खाता में लिखेंगे वहीं काम होंगे।

PunjabKesari

कपूर नरवाल ने कहा कि मेरे साथ दो बार अन्याय हुआ। 2020 के उपचुनाव में भाजपा उनको टिकट दे रही थी, लेकिन उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कहने पर टिकट नहीं दी। हुड्डा साहब ने उनको 2024 में चुनाव लड़वाने का वादा किया था। अब टिकट न देकर धोखा किया। अब बरोदा की जनता से न्याय मांगने के लिए निर्दलीय आपके बीच में आया हूं। इस बार प्रदेश में जो हालात हैं, उससे निर्दलीय सरकार बनाएंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!