अगर आप भी चलाते है Telegram तो हो जाएं सावधान, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Feb, 2024 12:25 PM

if you also use telegram then be careful this may not happen to you

आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे है। ताजा मामला पानीपत से सामने आया है। जहां जिले के नूरवाला की रहने वाली महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई।

पानीपत : आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे है। ताजा मामला पानीपत से सामने आया है। जहां जिले के नूरवाला की रहने वाली महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। महिला टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के लिंक के जाल में फंसी। उसे लगातार टास्क दिए जा रहे थे। महिला ठगों के कहने के अनुसार 3 दिन में ही 15 लाख रुपए टास्क के लिए जमा करवा बैठी। इसके बाद ठगों ने उसकी आईडी ब्लॉक कर दी। जिससे उसे खुद के साथ ठगी का पता लगा। मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी गई।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह नूरवाला की रहने वाली है। 2 दिसंबर को उसकी टेलीग्राम ID पर एक लिंक आया। जिसमें ट्रैवल डॉट कॉम पर काम कर पैसे कमाने की बात थी। उस लिंक पर उसने क्लिक किया। जिसमें उसे 18 हजार का टास्क मिला। जिसे पूरा करते ही उसकी ID पर 18 हजार जमा दिखाए गए। 4 दिसंबर को उसे दोबारा टास्क मिला। जिसमें उसे एक पेटीएम लिंक आया और 20 हजार रुपए जमा करने को कहा गया। महिला ने रुपए जमा करवा दिए। 

टास्क पूरा होने पर उसकी ID पर 24 हजार 500 रुपए जमा हो गए। इसी तरह उसको टास्क मिलते रहे और उसने 30 हजार, 78 हजार 591 रुपए, 50 हजार रुपए जमा करवा दिए। उसके टास्क पूरे होते गए, लेकिन उसके खाते में रुपए क्रेडिट नहीं हुए। जिस बारे में उसने कस्टमर केयर पर शिकायत की, तो उन्होंने फिर से टास्क पूरा करने को कहा। उनके कहने पर महिला ने 5 दिसंबर को अपने खाते से फिर रुपए जमा कर दिए। कुल 15 लाख 604 रुपए ठगने के बाद उसकी ID ब्लॉक कर दी। जिसके बाद उसे ठगी का पता लगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!