झगड़े में पति ने खोया आपा, पत्नी की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Feb, 2018 05:24 PM

आईएमटी मानेसर के सेक्टर 7 के प्लाट में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि युवक ने पहले पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार...

गुरुग्राम(सतीश राघव): आईएमटी मानेसर के सेक्टर 7 के प्लाट में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि युवक ने पहले अपनी 28 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
PunjabKesariजानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे अौर गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके में किराए पर रहते थे। महिला का पति शराब पीने का आदि था जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। 

पुलिस के मुताबिक आईएमटी इलाके के सेक्टर-5 के प्लॉट नंबर 14 में 28 साल की एक महिला का रक्त रंजित शव बरामद हुआ तो वहीं पास में मृतका के पति का शव लटकते नजर आया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टाम को बुलाया और मामले की तफ्तीश शुरु कर दी।शुरुआती जांच में में ऐसे लग रहा है जैसे पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली होगी हालांकि पुलिस इस मामले को सभी एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। हालांकि ये हत्या है या फिर आत्महत्या ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!