शराब के पैसे न देने पर बेटे ने पिता के साथ मिलकर की मां की हत्या(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Feb, 2018 12:53 PM

गुहला चीका रोड स्थित संधू फार्म में बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां को शराब के पैसे न देने पर मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष जयनारायण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जयनारायण शर्मा ने...

पिहोवा(पुनीत सांगर): गुहला चीका रोड स्थित संधू फार्म में बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां को शराब के पैसे न देने पर मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष जयनारायण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। जयनारायण शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संधू फार्म में एक महिला लक्ष्मी देवी (65) की हत्या हो गई है।
PunjabKesari
मृतक महिला लक्ष्मी देवी की बेटी रोशनी देवी ने बताया कि उसका भाई मामराज व पिता फूल सिंह शराब पीने के लिए उसकी माता लक्ष्मी देवी से रुपए मांग रहे थे। जब उसने उन्हें रुपए देने से मना किया तो उसके भाई मामराज व पिता फूल सिंह ने पास पड़े डंडे से उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी माता की मौत हो गई। बाद में दोनों मौके से फरार हो गए।
PunjabKesari
जयनारायण शर्मा ने बताया कि उन्होंने मृतक महिला लक्ष्मी देवी की बेटी रोशनी देवी की शिकायत पर उसके भाई मामराज व उसके पिता फूल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!