Edited By Updated: 01 Dec, 2016 01:59 PM
उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों का आरोप है...
हिसार: उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों का आरोप है कि पति ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। मृतका के भाई कर्ण सिंह वासी शिकारपुर ने उकलाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया कि उसकी बहन संती (35) को ससुराल में परेशान किया जा रहा था।
जब परिजनों को सूचना मिली और मौके पर पहुंचे तो संती का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। बताया गया कि प्रताडऩा से तंग आकर पंखे के फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति धर्मपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।