तीन कार सवार युवकों से हेरोइन की बरामद, फ्यूल टंकी में छिपा ले जा रहे थे आरोपी

Edited By Isha, Updated: 04 May, 2022 02:24 PM

heroin recovered from three car riding youths

फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने देर रात गांव बड़ोपल के पास स्थित एक ढाबे के सामने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत

 

फतेहाबाद( रमेश कुमार): फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने देर रात गांव बड़ोपल के पास स्थित एक ढाबे के सामने कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद के तीन युवक बड़ोपल के पास स्थित एक ढाबे के बाहर कार खड़ी कर खड़े हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में से फतेहाबाद निवासी अमित, मुकेश और आकाश को पकड़ लिया ।

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस के द्वारा अब तक बीते 4 महीनों में 84 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं और 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी मार्केट में कुल कीमत 2 करोड रूपये है। उन्होंने कहा कि बीती रात भी कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 302 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!