हरियाणा में आफत बनकर बरस रही बारिश, जल मग्न हुआ कुरुक्षेत्र

Edited By Naveen Dalal, Updated: 16 Jul, 2019 11:05 AM

heavy rain in haryana kurukshetra being submerged

हरियाणा के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में हो रही बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है और बरसाती पानी की निकासी ना होने के चलते बरसात का पानी लोगों घरों में जमा हो गया है...

कुरुक्षेत्र (विनोद): हरियाणा के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में हो रही बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है और बरसाती पानी की निकासी ना होने के चलते बरसात का पानी लोगों घरों में जमा हो गया है। वहीं लगातार चल रही बरसात के कारण कुरुक्षेत्र के साथ निकलती मारकंडा नदी में जल स्तर काफ़ी बढ़ गया। नदी के साथ लगते गांवों और खेतों में भारी जल भराव से हालात काफ़ी चिंता जनक हो गई है।

PunjabKesari, Bjp, Congress, Police, Crime, election, Assembly, breaking, latest news, Rain, Water

जानकारी के अनुसार नदी में आए पानी की मात्रा करीब 10 हजार क्यूसिक आंकी गई। वहीं सिंचाई विभाग के अनुसार मारकंडा नदी में कालाअंब, वेगना नदी, रून नदी तथा साढौरा नदी का पानी गिरता है। बता दें कि पहाडों पर जमकर बरसात हो रही है जिसके कारण इन सब नदियों में जलस्तर काफी ऊंचा है। बताया जा रहा कि दो दिनों से काफ़ी पानी आना शुरू हुआ और यह पहले छह हजार क्यूसिक था लेकिन बढ़ते-बढ़ते यह 10 हजार क्यूसिक तक जा पहुंचा। अगर बरसात इसी तरह से जारी रही तो पानी बढ़ सकता है। जिससे मारकंडा नदी का पानी साथ लगते गांव झाँसा, ईस्माईलाबाद, कलसाना, कठवा, झरौली, तंगौर में बाढ़ का खतरा हो सकता है।

PunjabKesari, Bjp, Congress, Police, Crime, election, Assembly, breaking, latest news, Rain, Water

हालांकि इस समय भी पानी कई गांवों की हद के अंदर पहुंच गया है। वहीं मारकंडा नदी में आए पानी से श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती है। मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां के महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार बरसात के दिनों में मारकण्डा नदी में उफान आता है। इस समय भी काफ़ी पानी है। अगर और बढ़ा तो हालात काफ़ी चिंताजनक हो सकते हैं। गाँवों में घरों और खेतों में पानी का काफ़ी भराव हो चुका है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!