रोडवेज बस व ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, करीब 60 सवारियां हुई घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2022 09:59 AM

heavy collision between roadways bus and truck one dead

जुलाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां हरियाणा रोडवेज की बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई...

जुलाना (बिजेंद्र) : जुलाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां हरियाणा रोडवेज की बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ट्रक ड्राइवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार करीब पांच दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को जलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राहगीरों द्वारा भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस व ट्रक आपस में फंस गए जिन्हें जेसीबी की सहायता से अलग किया गया। बस में अधिकतर बच्चे सवार थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रास्ता खाली कराने का काम शुरू किया। कई घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत एंबुलेंस का प्रबंध कर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। 

PunjabKesari

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!