Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का दोहरा असर, कहीं Heatwave का Alert तो कहीं बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2025 11:01 AM

heatwave alert in haryana districts

हरियाणा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सूबे में लू की चेतावनी जारी है। जिसके तहत 9 जिलों में रेड अलर्ट है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सूबे में लू की चेतावनी जारी है। जिसके तहत 9 जिलों में रेड अलर्ट है। वहीं राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन वीरवार को सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

मौसम विभाग ने 13 जून को प्रदेश के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जींद, पानीपत व सोनीपत) में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आज तीन जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं कल हरियाणा के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। कल सूबे के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

गर्मी में बरतें सावधानियाँ

  • गर्मी के दौरान धूप में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और निर्जलीकरण से बचें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को धूप में बाहर न भेजें।
  • गर्मी के दौरान हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • यदि लू से संबंधित कोई लक्षण महसूस हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।


     

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!