Heat in haryana: हरियाणा में कहर बरसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2025 07:55 AM

heat will wreak havoc in haryana yellow alert issued

हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। प्रदेश में अब मौसम साफ रहेगा जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। प्रदेश में अब मौसम साफ रहेगा जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। मौसम विभाग ने सूबे में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन 9 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह में गर्मी अधिक रहेगी। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में हुई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में हुई।

हरियाणा में मौसम आए दिन बदल रहा है। कभी ज्यादा गर्मी तो कभी तेज हवाएं चल रही है। वहीं 7 से 9 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। लोगों को गर्मी में बाहर न निकलने की सलाह दी है। अगर बहुत जरूरी है तब ही घर से बाहर निकलें।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!