'कैश दूंगा' कहकर स्कैनर से पैसे डलवाए, फिर हुआ फरार...लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Apr, 2026 06:09 PM

he made the person put money through the scanner by saying he would give cash t

अंबाला पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा जो दुकानदारों को स्कैनर दिखाकर और उनसे रिक्वेस्ट कर पैसे

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा जो दुकानदारों को स्कैनर दिखाकर और उनसे रिक्वेस्ट कर पैसे डलवाता था और साथ ही मौका देखकर फरार हो जाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

बता दें कि ताजा मामला अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर देखने को मिला जहां एक व्यक्ति ने मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान पर बैठी महिला से स्कैनर पर पैसे डलवाने को कहा और उसके बदले उन्हें कैश देने की बात कही। महिला दुकानदार ने जैसे ही पैसे डलवाए वह ठग मौके का फायदा उठाकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

जानकारी देते हुए सुमित ने बताया कि कल शाम मेरी वाइफ दुकान पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति आया और किसी स्कैनर पर 5900 डलवाने को कहा। मेरी मिसेज़ ने उसमें उसे स्कैनर में जैसे ही पैसे डाले और भीड़ होने के कारण वह व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। लेकिन मौके पर उसको पकड़ कर लाल कुर्ती चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया है। 

पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि आरोपी यमुनानगर जिला के रादौर के गांव बैन्दी का रहने वाला है। यह पहले भी इस तरह से हरकत कर चुका है जिस पर मामला पहले भी चल रहा है। उन्होने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!