हरियाणा की शामिया आरजू के साथ शादी के बंधन में बंधे पाकिस्तानी गेंदबाज, देखिए तस्वीरें

Edited By Isha, Updated: 21 Aug, 2019 03:06 PM

हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव की सामिया आरजू और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बीते मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए है। मंगलवार देर शाम दुबई के एक आलीशान रिजॉर्ट में सामिया

नूंह:  हरियाणा के नूंह जिले के चंदेनी गांव की सामिया आरजू और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बीते मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए है। मंगलवार देर शाम दुबई के एक आलीशान रिजॉर्ट में सामिया आरजू और हसन अली का निकाह समारोह सम्पन्न हुआ ।
PunjabKesari
सामिया आरजू और हसन अली की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी है।सामिया और हसन अली के निकाह में परिजन व करीबी रिश्तेदार भी मौजूद रहे ।
PunjabKesari
बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर और नूंह जिले के चंदेनी गांव की सामिया आरजू के बीच रिश्ते की खबरें करीब एक महीने से काफी सुर्खियों में रही। इसके बाद तय हुआ था कि दोनों का निकाह 20 अगस्त दुबई में होगा। जानकारी के अनुसार शादी के बाद पाकिस्तान में एक शानदार रिसेप्शन दिया जाएगा।
PunjabKesari
इस रिसेफ्शन में क्रिकेट जगत के अलावा फिल्मी जगत और दोनों देशों के राजनेता भी शामिल हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!