Weather Update: हरियाणा बना शिमला, तेजी से गिर रहा तापमान...जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2025 11:19 AM

haryana turns shimla temperature falling rapidly

अंबाला समेत हरियाणा के मैदानी इलाके अब ठंड की चपेट में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। अब ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों को पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। दरअसल हरियाणा

डेस्क: अंबाला समेत हरियाणा के मैदानी इलाके अब ठंड की चपेट में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों से तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। अब ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों को पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। दरअसल हरियाणा में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है ओर शनिवार को हिसार और महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

 बता दें  कि शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है.अब सुबह और रात में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है। अनुमान है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 14°C है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हवा चलने की वजह से दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन रात में थोड़ी ठंडक रहेगी. ऐसे में दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
 

कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छा सकते हैं, जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वही मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी कर लें. उन्होंने कहा कि सरसों की फसल में यदि किसी प्रकार की बीमारी दिखाई दे तो किसान नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें और उचित उपचार प्राप्त करें। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!