हरियाणा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कहीं रहा मिला-जुला असर तो कहीं रही बेअसर (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 08 Jan, 2019 06:16 PM

हरियाणा में ट्रेड यूनियनों की ओर से आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई, जिसमें हरियाणा रोडवेज ने भी इस हड़ताल में भागीदारी की। हालांकि रोडवेज की हड़ताल बेअसर दिखाई दी। इस हड़ताल के दौरान बिजली, बीमा, डाक और बैंक के कर्मचारी समेत कई विभागों के सरकारी...

डेस्क: हरियाणा में ट्रेड यूनियनों की ओर से आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई, जिसमें हरियाणा रोडवेज ने भी इस हड़ताल में भागीदारी की। हालांकि रोडवेज की हड़ताल बेअसर दिखाई दी। इस हड़ताल के दौरान बिजली, बीमा, डाक और बैंक के कर्मचारी समेत कई विभागों के सरकारी कर्मचारी मंगलवार और बुधवार दो दिन की हड़ताल पर हैं। वहीं कई श्रमिक संगठनों ने हड़ताल से खुद को अलग रखा है। मंगलवार को हुई हड़ताल कुछ खास असर नहीं कर पाई, हालांकि कुछ जगहों पर यह काफी सक्रिय रही।

PunjabKesari

हरियाणा में लगभग सभी जिलों में इस हड़ताल का एकाध नमूना देखने को मिला। हड़ताल के दौरान सिरसा, कैथल, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, रोहतक, करनाल में इसका छिटपुट माहौल बना रहा। हालांकि इस हड़ताल में शामिल रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बेअसर रहा।

हड़ताली कर्मचारियों की मांगों में मुख्य रूप से न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति बहाल करना आउट सोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करना, विभागों में रिक्त पदों को भरना, सरकारी विभागों से ठेकेदारी प्रथा को खत्म करना व सर्विस के दौरान पांच पदोन्नति समय पर देना, ऑल टाइम रेट बढ़ाने सहित अनेक मांगे शामिल हैं।

PunjabKesari

कैथल में बस स्टैंड समेत चीका, पुण्डरी, कलायत और गुहला में बसों का संचालन आम दिनों की तरह हुआ। हालांकि हड़ताल की सूचना के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की चहल-पहल पहले के मुकाबले कम रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह भी अप्रिय घटना के मद्देनजर बस स्टैंड पर पुलिस और फायर ब्रिगेड तैनात रखी है, लेकिन कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

सिरसा डिपों में अधिकतर बसें अपने गंतव्य स्थान के रवाना हुईं, रोडवेज का कोई भी कर्मचारी रोडवेज प्रांगण में नहीं दिखाई दिया। सिरसा के बस स्टैंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। भारी पुलिस दल बल बस स्टैंड पर तैनात किया गया है। रोडवेजकर्मियों ने बस स्टैंड के बाहर ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक खूबी राम ने आज गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

PunjabKesari

रेवाड़ी में रोडवेज हड़ताल का कोई असर नहीं
रेवाड़ी में देशव्यापी हड़ताल रेवाड़ी के रोडवेज कर्मचारियों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। रेवाड़ी बस अड्डा से रोडवेज की बसों का संचालन अन्य दिनों की अपेक्षा सामान्य दिखाई रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा रेवाड़ी बस अड्डा से आज 6 बसों का संचालन अधिक हुआ। पहले जहां रेवाड़ी बस अड्डा से 132 बसों का संचालन होता था। वही आज 138 बसों का संचालन  हुआ। रेवाड़ी के साथ ही फतेहाबाद, पानीपत, गुरूग्राम, भिवानी में हड़ताल बेअसर रही।

PunjabKesari

वहीं फरीदाबाद में एस्मा का विरोध करने वाले करीब एक दर्जन कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। अंबाला में  ज्यादातर विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यहां सरकारी बसें रोड पर कम देखने को मिली। जिन बसों को प्रशासन ने चलाने की कोशिश की उन्हें लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। अंबाला में बसें चलाने को लेकर पुलिस व कर्मचारियों में जमकर धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद हंगामा कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बसों को रिटायर्ड कर्मचारियों से चलवाया।

सोनीपत में हड़ताल में कच्चे कर्मचारियों व आशा वर्करों ने नारेबाजी की गई। यहां उनके नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के हित विरोधी सरकार है। आने वाले समय में ऐसी ऐसी योजनाएं लाने जा रही है, जिसके कारण कच्चें कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18000 देना चाहिए, जिससे गरीब मजदूर अपना निर्वाह कर सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!