हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होना चाहिए: एम एस चोपड़ा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 Apr, 2024 04:17 PM

haryana s capital and high court should be separate

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल ओएसडी रहे एम एस चोपड़ा ने कहा कि आज हरियाणा का हर व्यक्ति चाहता है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होना चाहिए।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल ओएसडी रहे एम एस चोपड़ा ने कहा कि आज हरियाणा का हर व्यक्ति चाहता है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होना चाहिए।

हर व्यक्ति की मांग हरियाणा की राजधानी अलग हो 

उन्होंने कहा कि राजधानी स्वाभिमान का चिन्ह होती है। 57 साल पहले स्थिती अलग थी जब दो राज्यों की एक राजधानी बनाई गई थी। लेकिन आज स्थिती अलग है। आज हरियाणा का एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो चाहता हो कि हरियाणा की अगल राजधानी ना हो। 

अगर हरियाणा को अगल राजधानी मिलती है तो प्रदेश का विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जिस जगह राजधानी बनेगी उसके आस-पास के इलाके का भी उधार होगा। चंडीगढ़ के राजधानी बनने से पिंजौर तक विकास हुआ है। ऐसा ही हरियाणा में भी होना चाहिए। हमें हरियाणा की अलग राजधानी बनानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पहले भी यह मुद्दा उठा है। केंद्र सरकार को भी इस मामले को देखते हुए हरियाणा को अलग राजधानी देनी चाहिए। पहले इसे लेकर 10 करोड़ रूपए मंजूर हुए थे। लेकिन तब कुछ कारणों से यह नहीं बन पाई। आज हरियाणा की अलग राजधानी ना होने के पीछे हरियाणा के सभी लोग हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!