Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2025 03:06 PM

हरियाणा के किसानों पर मोटा कर्जा है। प्रदेश में 27 लाख 71 हजार 676 ऐसे किसान हैं, जो आज के दिन कर्जदार हैं। इन किसानों के ऊपर विभिन्न बैंकों को 60 हजार 60 करोड़ रुपये से अधिक का कर्जा है।
चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों पर मोटा कर्जा है। प्रदेश में 27 लाख 71 हजार 676 ऐसे किसान हैं, जो आज के दिन कर्जदार हैं। इन किसानों के ऊपर विभिन्न बैंकों को 60 हजार 60 करोड़ रुपये से अधिक का कर्जा है। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल के सवाल के जवाब में सरकार ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह आंकड़ा रखा।
बैंकों की ओर से किसानों को 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण लिया जाता है। इसमें से 4 प्रतिशत ब्याज हरियाणा सरकार तथा तीन प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार की ओर से वहन किया जाता है। यानी किसानों को बिना ब्याज के लोन की सुविधा दी जा रही है। इनेलो विधायक ने सरकार से पिछले 11 वर्षों में किसानों के कर्ज को कम करने के लिए किए गए उपायों पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज के बोझ के तले लाने में सबसे बड़ी भूमिका सरकार की है।
इस मुद्दे पर सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। कर्ज को लेकर सीएम ने कहा कि किसान फसली ऋण लेते भी हैं और देते भी हैं। यह नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को ट्रैक्टर-ट्राली सहित कृषि से जुड़े दूसरे उपकरणों के लिए भी लोन की सुविधा दी हुई है।
यह है किसानों पर कर्ज की स्थिति
- अम्बाला 104409 2716
- भिवानी 207023 3696
- दादरी 81339 1302
- फरीदाबाद 27937 0533
- फतेहाबाद 150559 4241
- गुरुग्राम 30647 0842
- हिसार 268227 5873
- झज्जर 115395 1929
- जींद 162981 3957
- कैथल 156715 4023
- करनाल 217700 4849
- कुरुक्षेत्र 135481 3628
- महेंद्रगढ़ 138470 1892
- नूंह 69346 1145
- पलवल 105267 1709
- पंचकूला 36483 0614
- पानीपत 79821 2124
- रेवाड़ी 122507 1712
- रोहतक 105557 1946
- सिरसा 207517 6102
- सोनीपत 122910 2461
- यमुनानगर 125385 2766
- कुल 2771676 60060