‘दो करोड़ दे वरना जान जाएगी’... रोहित गोदारा गैंग से व्यापारी को मिली धमकी, व्यापार को चौपट करने की बात भी कही

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Dec, 2025 03:25 PM

rohit godara gang demanded ransom from a businessman in sonipat

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह अपने बयानों में लगातार विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को धमकाने का काम कर रहे है और उनको कायर बता रहे हैं तो दूसरी तरफ वो भी विदेशों में बैठकर हरियाणा में नामी व्यापारियों को फोन पर धमका रहे हैं और उनसे फिरौती मांग रहे हैं।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह अपने बयानों में लगातार विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को धमकाने का काम कर रहे है और उनको कायर बता रहे हैं तो दूसरी तरफ वो भी विदेशों में बैठकर हरियाणा में नामी व्यापारियों को फोन पर धमका रहे हैं और उनसे फिरौती मांग रहे हैं। 

पहले सोनीपत के गोहाना में गैंगस्टरों ने मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करवाई और उसके साथ-साथ कई व्यापारियों से फिरौती मांगी तो अब सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर स्थित पहल न्यूट्रीशन नाम के फूड सप्लीमेंट व्यापारी वीरेंद्र को विदेशी नंबर से संदेश मिला कि रोहित गोदारा गैंग उससे 2 करोड़ की फिरौती की मांग कर रहा है और ना देने की एवज में उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद पहल न्यूट्रीशन के मालिकों वीरेंद्र पहल और मोहन पहल की नींद उड़ी हुईं है और उसके परिवार की चिंता बढ़ गई है। व्हाट्सएप संदेश में रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य महेंद्र ढीढलाना की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि हम इस आवाज की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन वीरेंद्र पहल ने इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को जरूर दी है लेकिन पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी बयान देने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सोनीपत के गांव गुमड़ के रहने वाले दो भाइयों ने लॉकडाउन में पहल न्यूट्रीशन नाम से एक फूड सप्लीमेंट के व्यापार की शुरुआत की थी और आज इन दोनों भाइयों की पहल न्यूट्रीशन नाम से करीब 130 स्टोर की चेन बन चुकी है और अब विदेश में भी इनका व्यापार फैलना शुरू हुआ था कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर इन व्यापारियों से फिरौती मांग रहे हैं और इनको धमकी दे रहे हैं। शिकायत देने के बावजूद सोनीपत पुलिस की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और ना ही वीरेंद्र पहल को कोई सुरक्षा प्रदान की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!