Haryana Election Result 2024: विधानसभा चुनाव के नतीजे यहां देख सकते हैं आप सबसे पहले, जानिए पूरी डिटेल

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2024 07:52 AM

haryana result you can see the results of the assembly elections here first

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान खत्म हुआ जिसके बाद प्रदेश के लिए एग्जिट पोल जारी हुए। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के बहुमत के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन एग्जिट पोल कितने सटीक बैठेंगे। इसका पता तो आज ही चल सकेगा।

हरियाण डेस्कः  हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान खत्म हुआ जिसके बाद प्रदेश के लिए एग्जिट पोल जारी हुए। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के बहुमत के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन एग्जिट पोल कितने सटीक बैठेंगे। इसका पता तो आज ही चल सकेगा।

 5 अक्टूबर को प्रदेश के 1031 प्रत्याशियों का भविष्य मतदाताओं ने ईवीएम में कैद कर दिया है।  आज साफ हो जाएगा कि इस चुनाव में कौन बाजी मारता है। चुनावों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी ।  पाठक हरियाणा में वोटों की गिनती चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ECI Result results) के माध्यम से भी मतगणना से जुड़ी लाइव जानकारी देख सकते हैं। आप पंजाब केसरी Youtube (punjab Kesari Haryana) पर सही आकड़े देख सकते है। इसके साथ ही https://haryana.punjabkesari.in/ पर चुनाव से जुड़ी हर खबर पड़ सकते हैं। 


किन सीटों पर रोचक मुकाबला
कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री नायब सैनी का मुकाबला कांग्रेस के मेवा सिंह के साथ है। इसके साथ ही गढ़ी-सांपला विधानसभा सीट से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बीजेपी की मंजू हुड्डा के बीच मुकाबला है। जींद की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और आम आदमी पार्टी की कविता दलाल व बीजेपी के योगेश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इन सबके अलावा अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज और कांग्रेस के परिमल पारी के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। वहीं, जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से खड़े हैं।

 

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं। उस दौरान भारतीय जनता पार्टी को 40 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 30 तो जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें मिली थीं। पिछले चुनाव में जजपा किंगमेकर के रूप में बनकर उभरी थी।



भाजपा और जजपा के गठबंधन के बाद मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि, इस साल के आरंभ (मार्च) में यह गठबंधन टूट गया जिसके बाद बीजेपी ने एक नए सिरे से सरकार बनाई। इस बीच नए मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी ने नायब सैनी सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!