Haryana को रेलवे से मिलने वाली है एक और बड़ी सौगात, Semi High Speed Train के लिए बनेगा कॉरिडोर

Edited By Isha, Updated: 08 Jun, 2025 11:00 PM

haryana is going to get another big gift from the railways

दिल्ली सराय रोहिला कालेखां से करनाल तक नमो भारत कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन चलेगी। जिससे दिल्ली आना-जाना आसान होगा। इससे पानीपत स दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों और

हरियाणा डेस्क: दिल्ली सराय रोहिला कालेखां से करनाल तक नमो भारत कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन चलेगी, जिससे दिल्ली आना-जाना आसान होगा। इससे पानीपत से दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों का फायदा मिलेगा। रेलवे ने इसके लिए जमीन लेना तेज कर दिया है।

रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ 29 जून को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक की। इसके साथ कॉरिडोर के संदर्भ में चर्चा की। उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन रेलवे की इस कार्य में हर संभव मदद करेगा।

PunjabKesari

रेलवे अधिकारियों ने उपायुक्त को बनने वाले इस आधुनिक कॉरिडोर का संभावित रूप रेखा भी कंप्यूटर के माध्यम से साझा की। उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली से करनाल नमो भारत कॉरिडोर के बनने पर दिल्ली से करनाल तक का रास्ता सुगम होगा।

इस कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेन से व्यापारियों को व दिल्ली राजधानी में रोजगार करने वालों को भी फायदा मिलेगा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी इस कार्य में रूचि लेकर जमीन उपलब्ध करवाने के संबंध में अधिकारियों का हर संभव सहयोग करें। इस कॉरिडोर के अस्तित्व में आने से जिले में विकास की नई पहल होगी।

सेमी हाई स्पीड की ट्रेन चलेगी
इस ट्रैक पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन आने से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। दिल्ली में प्रशिक्षण लेने व नौकरी करने वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। 



दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और करनाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी 
 यह कॉरिडोर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और करनाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे इन शहरों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।



सेमी हाई स्पीड की ट्रेन आने से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में रूचि लेकर इस कार्य को सिरे चढ़ाएं, ताकि नमो भारत के कॉरिडोर के कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जा सके।  

इस ट्रेक पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन आने से आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और जो विद्यार्थी दिल्ली जाकर प्रशिक्षण लेते हैं व नौकरी के लिए जाते हैं उन्हें भी इसका विशेष लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह के अलावा रेलवे अधिकरी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!