'कांग्रेस से कोई नहीं जाएगा, बीजेपी से कई आएंगे', बड़ौली के बयान पर बीके हरिप्रसाद का पलटवार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 Jun, 2025 02:26 PM

haryana congress in charge bk hariprasad reply to mohanlal baroli statement

हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस से कोई जाने वाला नहीं है। बल्कि बीजेपी से बहुत से लोग आने वाले...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में आने वाले हैं। बीके हरिप्रसाद ने कहा कि उनकी वाशिंग मशीन खत्म हो चुकी है। अब कांग्रेस से कोई जाने वाला नहीं है। बल्कि बीजेपी से बहुत से लोग आने वाले हैं। यमुनानगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में कांग्रेस के संगठन का गठन हो जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष पीसीसी मेंबर बनाए जाएंगे।

बीके हरिप्रसाद ने कहा कि  बीजेपी ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया  52 साल पहले आरएसएस ने कह दिया था कि तिरंगा में मौजूद तीनों रंग अशुभ हैं। इसलिए इस तिरंगे को ठुकरा दिया था। वह इस तिरंगे को समाप्त करना चाहते हैं। देश में भाईचारे को समाप्त करना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि यह साल संगठन के गठन का है। पूरे देश में ब्लॉक से लेकर जिला और पीसीसी मेंबर का पुनर्गठन किया जाएगा। गुजरात में आइडियल प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है, उसे पूरा कर लिया गया है ।अब हरियाणा और मध्य प्रदेश में यह प्रक्रिया चल रही है, जो अगले 1 महीने में पूरी हो जाएगी। हरियाणा कांग्रेस हरियाणा प्रदेश प्रभारी कांग्रेस ने कहा कि कार्यकर्ताओं से जानकारी ली जा रही है हर जिले में 6 लोगों के नाम लिस्ट में फाइनल किए जाएंगे और जिसमें ओबीसी महिला और सभी वर्गों को लिया जाएगा और कांग्रेस का हाई कमान इसे फाइनल करेगा

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!