18 दिसंबर से CM सैनी करेंगे प्रदेश का धन्यवादी दौरा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने की पुष्टि

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Dec, 2024 06:46 PM

haryana cm nayab singh saini dhanyawad visit from december 18

18 दिसंबर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं का धन्यवाद दौरा करेंगे। यह बात हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही।

टोहाना (सुशील सिंगला): 18 दिसंबर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं का धन्यवाद दौरा करेंगे। सीएम सैनी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर जनता का आभार जताएंगे। यह बात हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। 

बता दें कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी टोहाना की श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 18 दिसंबर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं का धन्यवाद दौरा करेंगे। 

इसके साथ उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं के उत्थान और संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रकार की योजना चलाई जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश की सभी गौशाला को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है ताकि प्रदेश की जनता खुशहाल रहे।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!