5 मार्च से शुरु होगा हरियाणा बजट सत्र, कैबिनेट में लिया गया अहम फैसला(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Feb, 2018 03:48 PM

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 5 मार्च, 2018 को 2 बजे से शुरू होगा। ये फैसला आज सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा अौर भी कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 5 मार्च, 2018 को 2 बजे से शुरू होगा। ये फैसला आज सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा अौर भी कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा बजट सत्र 10 से 15 दिन तक चलेगा।

अंबाला नगर निगम को भंग
अंबाला नगर निगम को भंग करने के एजेंडे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है लेकिन इसकी नोटिफिकेशन जारी होने तक यह वर्किंग कंडीशन में रहेगा। अंबाला शहर और सदर में अब पहले की तरह अलग-अलग नगर परिषद होंगे क्योंकि हरियाणा सरकार ने क्षेत्र के लोगों के हित में नगर निगम, अंबाला को भंग करने का फैसला किया है।

सैनिक मोहम्मद सादिक की विधवा को एक रिहायशी प्लॉट
हरियाणा सरकार ने सैनिक मोहम्मद सादिक की विधवा को एक रिहायशी प्लॉट देने का निर्णय लिया है। सैनिक मोहम्मद सादिक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी अभियान में शहीद हुए थे। 
पर्यावरण विभाग का बदला नाम
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में पर्यावरण विभाग का नाम बदला गया है। हरियाणा सरकार ने पर्यावरण विभाग का नाम बदल कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करने की स्वीकृति प्रदान की है।

हर व्यक्ति को मिलेगा 10 रुपए भरपेट भोजन
हर व्यक्ति को 10 रुपए के भीतर भरपेट भोजन मिले इसकी शुरुवात यमुनानगर में भी आज कर दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुवात की है। यह हरियाणा में खुलने वाली 5वीं कैंटीन है।

कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि बैठक में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) परियोजनाओं के अभिनव वित्त पोषण की नीति में संशोधन को मंजूरी दी गई। संशोधन के अनुसार, वाणिज्यिक उपयोग मामलों में भूमि कवरेज को बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, पार्किंग और खुले स्थान के बारे में अन्य मापदंडों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!