"कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया..."मोहनलाल बड़ौली ने किया कांग्रेस पर हमला

Edited By Saurabh Pal, Updated: 29 Jul, 2024 05:00 PM

haryana bjp president mohanlal baroli attacked congress

करनाल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस सांसदों दीपेंद्र सिह हुड्डा द्वारा निकाली गई राजनीतिक यात्रा "हरियाणा मांगे जवाब" और कुमारी सैलजा द्वारा निकाली जा रही "हरियाणा बदलाव यात्रा" पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के...

करनाल (केसी आर्या): करनाल पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने रोहतक सांसद दीपेंद्र सिह हुड्डा द्वारा निकाली गई राजनीतिक यात्रा "हरियाणा मांगे जवाब" और अंबाला सांसद कुमारी सैलजा द्वारा निकाली जा रही "हरियाणा बदलाव यात्रा" पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के लोग एक दूसरे का हिसाब करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का जिस प्रकार का कल्चर और सोच है, उसने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस के 6 जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। 

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी है। कांग्रेस में टिकटार्थी की ज्यादा संख्या पर उन्होंने कहा कि हमारे हर बूथ पर टिकट के कई दावेदार हैं, फिर भी विवाद नहीं होता। लेकिन कांग्रेस वाले टिकट के लिए आपस में ही लड़ते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में और देश में विकास किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम अपना संकल्प पत्र जनता की उम्मीदों को लेकर तैयार करेंगे। जनता क्या चाहती है और जनता के लिए क्या होना चाहिए, यह सुझाव हम जनता से ही लेंगे। हमारी पार्टा के जो कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच जाएंगे और बूथ लेवल पर जनता से सुझाव लेंगे। इसके बाद हम संकल्प पत्र को तैयार करेंगे।

आम आदमी पार्टी पर भी साधा निशाना

हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार रैली की जा रही है, जिसकी बागडोर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संभाली हैं। वे केजरीवाल को जेल भेजने की बात पर बीजेपी पर आरोप लगा रही है। इस बात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि जो केजरीवाल कहते थे कि मुझ पर आरोप लगेगा तो मैं कुर्सी छोड़ दूंगा। अब जेल में जाने के बाद भी कुर्सी नही छोड़ रहे और जेल से ही सरकार चला रहे हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!