910 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 19 Nov, 2016 04:28 PM

haryana  pehowa  ganja  accused arrest  police

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अनुसार ए.एस.आई. कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ कैथल रोड स्थित गांव थाना गुजरान बस अड्डे पर गश्त पर थे। तभी गांव की तरफ से 2 युवक बाइक

पिहोवा (बंसल): थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अनुसार ए.एस.आई. कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ कैथल रोड स्थित गांव थाना गुजरान बस अड्डे पर गश्त पर थे। तभी गांव की तरफ से 2 युवक बाइक पर आते नजर आए जो पुलिस को देख मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवकों को काबू किया। 

 

इनकी पहचान राकेश व रोशन निवासी गांव थाना गुजरान के रूप में हुई। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!