साध्वी के सुरक्षाकर्मी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Updated: 22 Nov, 2016 05:37 PM

haryana  karnal  sadhvi deva thakur  shoot  police

सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल साध्वी देवा ठाकुर काे  सरकारी अस्पताल में रूटीन मैडिकल करवाने के लिए लेकर अाए...

 करनाल(कमल मिड्ढा) : सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल साध्वी देवा ठाकुर काे  सरकारी अस्पताल में रूटीन मैडिकल करवाने के लिए लेकर अाए। साध्वी देवा ठाकुर के 4 दिन के रिमांड के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। न ताे अभी तक अन्य कोई गिरफ़्तारी हुई है अाैर न ही कोई हथियार बरामद किया गया है।

साध्वी देवा ठाकुर का रिमांड ख़त्म होने के बाद दुबारा उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से कुछ दिन का रिमांड और लेंगी।15 नवंबर काे एक शादी समारोह में साध्वी देवा ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा डी.जे. पर डांस करते हुए गोलियां चलाई गई थी। जिसमें दूल्हे की मासी की गोली लगने से मौत हो गई थी वहीं 3  लोग गोली लगने से घायल हो गए थे।

जिसके बाद करनाल पुलिस ने साध्वी और 6 -7  निजी बंदूक धारी समर्थकों व सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। 3 दिन बाद 18  नवंबर को साध्वी ने खुद काे कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साध्वी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया था जो कल ख़त्म हो जाएगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!