विधानसभा सत्र के समापन पर पहली बार सुनाई दी राज्यगीत की गूंज, हरविन्द्र कल्याण ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Aug, 2025 07:39 PM

harvinder kalyan held a review meeting with officials haryana assembly session

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र की कार्यवाही के समापन अवसर पर पूरा सदन राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ की गूंज से भर उठा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सत्र समाप्ति के अगले दिन विधान सभा के कुछ अधिकारियों के साथ खत्म हुए सत्र के बारे में व अन्य...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र भावनात्मक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सत्र की कार्यवाही के समापन अवसर पर पूरा सदन राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ की गूंज से भर उठा। यह क्षण सदन के गौरव, एकता और प्रदेश की संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बना। सत्र के समापन पर राज्यगीत की गूंज पहली बार सुनाई दी। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई और अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो हरियाणा की प्रगति और जनता की भलाई में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के कुशल संचालन, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण और सभी पक्षों को समान अवसर देने की उनकी संवेदनशीलता की विशेष झलक दिखाई दी। उनकी अध्यक्षता में सत्र ने जनहित से जुड़े विषयों पर सदन का वातावरण पूरी तरह गर्म होने के बावजूद अनुशासन, गंभीरता और सकारात्मकता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। 

विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र समाप्ति के अगले दिन विधान सभा के कुछ अधिकारियों के साथ खत्म हुए सत्र के बारे में व अन्य विषयों पर चर्चा की। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि हरियाणा सभा विधान सचिवालय के साथ-साथ प्रदेश सरकार के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को विधायी प्रारूपण की ट्रेनिंग की रूप-रेखा बनाई जाए। इसके साथ ही लोक सभा की सहमति के साथ वहां की तर्ज पर विधान सभा की एआई बेस्‍ड रिकॉर्डिंग व अनुवाद की व्यवस्था शीघ्र लागू करने बारे कदम उठाएं। इसके लिए वे पूरी योजना तैयार करें। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को सत्र में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि इस सत्र में लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!