Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2023 04:06 PM

नगर निगम के वार्ड-29 से भावी पार्षद धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि गुड़गांव जिले की जनता ने नगर निगम चुनावों में कमल खिलाने का मन बना लिया है। आज के माहौल में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम के वार्ड-29 से भावी पार्षद धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि गुड़गांव जिले की जनता ने नगर निगम चुनावों में कमल खिलाने का मन बना लिया है। आज के माहौल में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं जिससे जिले की जनता संतुष्ट है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
कांग्रेस में गुटबाजी की ओर इशारा करते हुए धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि इनकी पार्टी में फूट है और कांग्रेस के नेताओं की आपस में ही नहीं बनती। कांग्रेस की गुटबाजी से कार्यकर्ता भी निराश हैं और उनमें चुनाव को लेकर कोई सक्रियता नजर नहीं आ रही है। धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शहर व ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं का रूझान बीजेपी की तरफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता भी समझ चुकी है कि भाजपा ही बिना भेदभाव के विकास कराती है।
धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासनकाल में गुड़गांव के साथ काफी भेदभाव किया गया था, जिस कारण शहर का विकास ठप हो गया था। बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में अंडरपास, फ्लाईओवर का जाल बिछाकर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई है।