डॉ. मनमोहन सिंह का महान व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा: हरविंद्र कल्याण

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Dec, 2024 09:56 PM

great personality ofmanmohan singh is inspiration for generations

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह एक महान अर्थशास्त्री, विद्वान और देशभक्त नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह एक महान अर्थशास्त्री, विद्वान और देशभक्त नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। 

डॉ. सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे देश को एक नई दिशा मिली। वह एक शांत, विनम्र और दृढ़ नेतृत्व के व्यक्ति थे। उनका ज्ञान, अनुभव और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहेगा। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने कभी भी सत्ता के मोह में अपने सिद्धांतों और मूल्यों को नहीं छोड़ा, वह सदैव हमारे हृदय में अमर रहेंगे।
डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन केवल उनके परिवार और उनके करीबियों के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!