गूगल-पे से मोबाइल एप्लीकेशन पर रुपए मंगवाना पड़ा मंहगा, निकाली गई हजारों की नकदी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jul, 2020 12:09 PM

google pay had to demand money on mobile applications

दादरी निवासी युवक को अपने एक परिचित से गूगल-पे मोबाइल एप्लीकेशन पर रुपए मंगवाना मंहगा पड़ गया। ठगों ने युवक...

चरखी दादरी : दादरी निवासी युवक को अपने एक परिचित से गूगल-पे मोबाइल एप्लीकेशन पर रुपए मंगवाना मंहगा पड़ गया। ठगों ने युवक से गूगल-पे की जानकारी लेकर खाते से 99, 000 रुपए निकाल लिए। इस  संबंधी दादरी की गांधी नगर कॉलोनी निवासी मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एम.सी. कॉलोनी निवासी सनेश से रुपए लेने थे। जिस पर सनेश ने अपने परिचित अजय को उसके खाते में गूगल-पे से रुपए भेजने के लिए कह दिया।

मनीष ने बताया कि गूगल पे से उसके  खाते में एक ट्रांजैक्शन से 20,000 रुपए आ गए लेकिन उसके बाद की गई 40,000 रुपए की ट्रांजैक्शन पैडिंग दिखा दी गई। पेंमैट पैडिंग दिखाने पर अजय ने गूगल पे के पैडिंग दिखाने पर अजय ने गूगल पे के कर्मचारियों से बात की। मनीष के अनुसार उक्त व्यक्ति ने फोन पर बात करते समय ही उससे गूगल-पे पर जाकर उससे कुछ जानकारी मांगी। मनीष ने बताया कि जब उसने उस व्यक्ति को जानकारी दी तो उसके खाते से 99 हजार 812 रुपए की राशि कट गई। जब उसने दोबारा से उस नंबर पर फोन किया तो कोई उत्तर नहीं दिया गया। जिसके बाद उसने इस धोखाधड़ी बारे बैंक में भी शिकायत दर्ज करवाई तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!