पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया गैंगस्टर रोमिल वोहरा का अंतिम संस्कार, पिता बोले- किसी का बेटा गैंगस्टर न बने

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2025 01:01 PM

gangster romil vohra s last rites performed

कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा का आज सुबह भारी पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

यमुनानगर (परवेज खान) : कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा का आज सुबह भारी पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जेल में बंद उसके माता और पिता भी मौजूद रहे। पिता कपिल वोहरा ने मुखागिन दी। रोमिल वोहरा के पिता ने कहा कि कोई भी बेटा गैंगस्टर ना बने, क्योंकि जो हाल हमारा हो रहा है। वह किसी और का ना हो। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को उससे अंतिम बार मुलाकात हुई थी।

PunjabKesari

मां का रो-रो कर बुरा हाल

रोमिल वोहरा के पिता कपिल वोहरा की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे जबकि उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। कपिल वोहरा ने कहा कि कोई भी युवा या उसका बेटा गैंगस्टर ना बने क्योंकि जो हाल हमारा हुआ है वह उसके माता-पिता का भी हो सकता है। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं बचा है, हम बर्बाद हो चुके हैं। रोमिल वोहरा की मां रिशा वोहरा ने कहा कि 22 नवंबर को रोमिल वोहरा के साथ अंतिम बार मुलाकात हुई थी, जब वह कॉलेज जा रहा था। 

PunjabKesari

मुठभेड़ के दौरान मारा गया था गैंगस्टर रोमिल वोहरा

गौरतलब है कि रोमिल वोहरा पर 8 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें खेड़ी लक्खा ट्रिपल मर्डर, शांतनु मर्डर केस, बिलासपुर के इमीग्रेशन सेंटर में फायरिंग समेत गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हुए थे। पुलिस लंबे समय से रोमिल वोहरा की तलाश कर रही थी। 23 जून को रोमिल वोहरा को गुरुग्राम में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!