Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Jun, 2025 07:55 PM

भौंडसी थाना के मारुति कुंज में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां दोस्त ने ही युवक की छाती में मुक्का मार दिया। यह मुक्का इतनी जोर से लगा की युवक की मौत हो गई।
सोहना (सतीश कुमार) : भौंडसी थाना के मारुति कुंज में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां दोस्त ने ही युवक की छाती में मुक्का मार दिया। यह मुक्का इतनी जोर से लगा की युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गांव बेरका निवासी आदेश के रूप में हुई है।
मृतक के पिता जगन सिंह ने बताया कि वह करीब ढाई साल से भोंडसी मारुति कुंज में परिवार के साथ रहता है। उसका बेटा आदेश मामा के घर रहता है। फिलहाल गर्मियों की छुट्टियों में करीब 15 दिन पहले ही मारुति कुंज आया था। जगन सिंह ने बताया कि आदेश बीती रात करीब 8 बजे मोहन नगर में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। जहां किसी बात को लेकर बिहार निवासी गिरधर के युवक के साथ उसकी बहस हो गई।
मुक्का लगने से बेहोश हो गया युवक
जगन सिंह ने बताया कि आरोपी गिरधर ने आदेश की छाती में इतनी जोर से मुक्का मारा। मुक्का इतना जोरदार था कि आदेश वहीं बेहोश हो गया। आदेश को तुरंत गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरधर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)