Edited By Harman, Updated: 02 May, 2026 12:08 PM

रामपाल की रिहाई के बाद से धनाना आश्रम अचानक से शक्ति प्रदर्शन और मुलाकातों का केंद्र बन गया है। यहां नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल अपने पति DIG राजेश के साथ आश्रम पहुंचीं और रामपाल के प्रति...
गोहाना : रामपाल की रिहाई के बाद से धनाना आश्रम अचानक से शक्ति प्रदर्शन और मुलाकातों का केंद्र बन गया है। यहां नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल अपने पति DIG राजेश के साथ आश्रम पहुंचीं और रामपाल के प्रति सम्मान व्यक्त किया। दोनों पति पत्नी ने पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। उनके दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, भाजपा विधायक रणधीर पनिहार भी 29 अप्रैल को सतलोक आश्रम पहुंचे। उनके दौरे को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं बनी हुई हैं। गौरतलब है कि रामपाल की रिहाई के बाद से ही आश्रम में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का आना-जाना बढ़ गया है।
आने वाले समय में अन्य दलों के नेताओं के भी यहाँ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समर्थकों की भारी भीड़ और दिग्गज नेताओं की हाजिरी ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रदेश की राजनीति में चर्चा का मुख्य विषय बना दिया है।