सुबह शामिल कराया, शाम को पार्टी से हटाया, दिल्ली के पूर्व मंत्री को BJP ने चंद घंटों में किया निष्कासित

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Aug, 2024 12:04 AM

former minister sandeep valmiki expelled from bjp

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संदीप कुमार वाल्मीकि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन...

हरियाणा डेस्क: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संदीप कुमार वाल्मीकि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन पार्टी को जैसे ही संदीप कुमार के बारे में सच्चाई पता चली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
 

PunjabKesari


बता दें कि भाजपा के हरियाणा स्थित रोहतक प्रदेश कार्यालय के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि संदीप कुमार वाल्मीकि ने इससे पूर्व अपनी पृष्ठभूमि के तथ्य छुपाए। लेकिन जैसे ही सारा मामला संज्ञान में आया, भारतीय जनता पार्टी ने संदीप कुमार को अपनी प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी भविष्य में किसी रूप में संबद्ध नहीं होगी। यह बात तुरंत प्रभाव से लागू की जाती है। 

राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में लगे थे आरोप

संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!