दीवाली पर हुई आतिशबाजी से हरियाणा के 16 शहरों की हवा हुई खराब, ए.क्यू.आई. 300 से पार

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2022 09:07 AM

fireworks on diwali spoiled the air in 16 cities of haryana

दीवाली की रात हरियाणा में इतनी आतिशबाजी हुई कि 16 शहरों का एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए.क्यू.आई.) खराब या बहुत खराब स्तर तक पहुंच गया। सैंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) की ओर से मंगलवार शाम जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटों

चंडीगढ़(विजय गौड़): दीवाली की रात हरियाणा में इतनी आतिशबाजी हुई कि 16 शहरों का एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए.क्यू.आई.) खराब या बहुत खराब स्तर तक पहुंच गया। सैंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) की ओर से मंगलवार शाम जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटों के दौरान धारुहेड़ा और कुरुक्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहे। धारुहेड़ा का ए.क्यू.आई. जहां 318 दर्ज किया गया, वहीं कुरुक्षेत्र का ए.क्यू.आई. 301 हो गया। इन दोनों शहरों का ए.क्यू.आई. बहुत खराब स्तर तक आ चुका था। ङ्क्षचताजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में पाॢटकुलेट मेटर (पी.एम.)-2.5 मुख्य प्रदूषक पाया गया, जबकि इनके अतिरिक्त राज्य के 14 और शहर ऐसे भी रहे जिनका ए.क्यू.आई. खराब स्तर तक पहुंच गया।

प्रदेश में पटाखे चलाए जाने का कितना असर हुआ इसका अंदाजा दीवाली से एक दिन पहले और एक दिन बाद के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। कुरुक्षेत्र का ए.क्यू.आई. 23 अक्तूबर को 277 था, वहीं कुरुक्षेत्र का ए.क्यू.आई. 195 रहा था। कुछ शहरों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सबका ए.क्यू.आई. बढ़ा है। 



एन.सी.आर. की हालत भी खराब
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के कई जिलों की हालत पटाखों की वजह से खराब हो गई। हालांकि एन.सी.आर. में कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए जा चुके थे। यही नहीं, बार-बार प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान भी चलाए गए लेकिन बावजूद इसके इन सभी 14 जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया, जिसका असर राजधानी दिल्ली के ए.क्यू.आई. पर भी पड़ा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर और गंभीर होने के अनुमान हैं। दरअसल प्रदेश में अब धान की कटाई का पीक सीजन आने वाला है। इसके साथ ही तापमान में कमी की वजह से हवा के दबाव से स्थिति और खराब होगी।



जिला        23 अक्तूबर        25 अक्तूबर
यमुनानगर    159        226    
अम्बाला    261        247
बहादुरगढ़    268        255
बल्लभगढ़    100        289
भिवानी        179        281
चरखीदादरी    265        267
धारुहेड़ा        277        318
फरीदाबाद    200        289
फतेहबाद    169        263
गुरुग्राम        251        292
हिसार        245        220
जींद        241        280
कैथल        187        216
करनाल        195        255
कुरुक्षेत्र        195        301
सोनीपत        162        208

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!