भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव OP धनखड़ को सौंपा लद्दाख राज्य के निर्वाचन अधिकारी का दायित्व

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Jul, 2025 08:10 PM

bjp national secretary op dhankar election officer of ladakh state

भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ को लद्दाख प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। संगठन महापर्व के तहत राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ को लद्दाख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ को लद्दाख प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। संगठन महापर्व के तहत राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ को लद्दाख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। पार्टी राष्टï्रीय कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, हमारी पार्टी में सहज और सरल भाव से कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है।  संगठन महापर्व के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन मेंं सरल और सहजता के साथ नये नये दायित्व मिल रहे हैं।

 प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हो रहे हैं, अगले दो तीन दिन मेंं आठ- नौ प्रदेशों में पार्टी  कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। नया दायित्व संभाल रहे कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण संगठन महापर्व कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्रहित पहले और संगठन बाद में हैं। दूसरी तरफ आप कांग्रेस में संगठन की चर्चा पिछले कई वर्षों से सुनते आ रहे है। देश व प्रदेश में चुनाव भी हो लिए लेकिन अभी तक ऐसा कुछ सामने नहींं आया है, कांग्रेस एक परिवार को समर्पित नेताओं का संगठन है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कर्नाटक मे सीएम को बदले जाने को लेकर आलाकमान वाले बयान से कांग्रेस के संगठन की स्थिति स्पष्ट हो जाती है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा की पहल पर राष्ट्रीय कार्यालय में प्रतिदिन एक संगठन से पदाधिकारी और केंद्र सरकार से एक मंत्री मिलकर कार्यकर्ताओं से मिलते हैं।  देश भर से कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोग अपने अच्छे विचारों और सुझावों के साथ यहां मुलाकात करते हैं। कार्यकर्ताओं के अमूल्य सुझावों को संगठन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाता है। आज लगभग दस प्रदेशों से पहुंचे वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई, विचारों का आदान प्रदान हुआ। ये विचार संगठन को और मजबूत बनाने में सहायक होते हैंं। जम्मू कश्मीर से पहुंचे प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। अपने झज्जर से दक्ष प्रजापति समाज के प्रतिनिधि भी आज यहां पहुंचे और उन्होंने झज्जर में दक्ष प्रजापति सम्मेलन कराने की बात कही। यह संवाद का बेहतर मंच है।

राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन महापर्व के तहत पार्टी ने लद्दाख में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी है ।  लद्दाख में पार्टी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर, समय सारणी तय कर,  पार्टी की रीति-नीति के अनुसार सरल और सहजता के साथ यह दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा होगा। लद्दाख देश का महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य है। वहां हमारा संगठन मजबूत है, मेरा प्रयास रहेगा कि लद्दाख में संगठन और मजबूत होकर उभरे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!