जसिया के जाट जमावड़े में आएंगे फिल्म स्टार धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी

Edited By Shivam, Updated: 23 Nov, 2018 05:50 PM

film star dharmendra and hema malini will come in jasia haryana

सरकार जाट आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है, जो जाट समुदाय की मांगे थी वो 2 साल बाद भी लंबित है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा जाट आरक्षण को लेकर ठीक नही है। 25 नवंबर को रोहतक के जसिया में सर छोटूराम की जयंति मनाई जाएगी। जिसमें पूरे देश के जाट...

जुलाना (विजेन्द्र): सरकार जाट आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है, जो जाट समुदाय की मांगे थी वो 2 साल बाद भी लंबित है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा जाट आरक्षण को लेकर ठीक नही है। 25 नवंबर को रोहतक के जसिया में सर छोटूराम की जयंति मनाई जाएगी। जिसमें पूरे देश के जाट समाज के लोग पहुंचेगे। इसके अलावा कार्यक्रम मेंं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, फिल्मी स्टार धर्मेंद्र व हेमा मालिनी और खेल जगत से विरेंद्र सहवाग भी पहुंचेंगे। 

यह बात जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान कैप्टन भुपेंद्र जागलान ने जुलाना में पत्रकारों से बात करते हुए कही। जागलान ने कहा कि 25 नवंबर को जसिया में पूरे देश से जाट समाज के लोग एकजुट होकर सर छोटूराम की जयंति मनांएगे। जसिया से ही जाट समाज के लोग आरक्षण को लेकर बड़ा फै सला ले सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर जुलाना के गांवों के दौरे किए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!