Edited By Isha, Updated: 28 Nov, 2023 04:24 PM

बस्ताडा का टोल प्लाजा विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। गत रात्रि टोल देने को लेकर वाहन चालकों व टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमे चार टोल कर्मियों को चोटे आई है। घायल अवस्था में चा
घरौंडा (विवेक राणा) : बस्ताडा का टोल प्लाजा विवादों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। गत रात्रि टोल देने को लेकर वाहन चालकों व टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमे चार टोल कर्मियों को चोटे आई है। घायल अवस्था में चारों टोल कर्मियों को घरौंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है मामले की सूचना पुलिस को दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच आरंभ कर दी है।
मंगलवार की अल सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहे तीन चार गाड़ी चालक टोल पर रुकते हैं और टोल ना देने को लेकर मौके पर खड़े टोल कर्मियों के साथ झगड़ने लगते है। सीसीटीवी में स्पष्ट दिखाई दे रहा है की गाड़ी चालक गाड़ी से कोई तेजधार हथियार निकलता हैं और टोलकर्मियों पर हमला कर देते हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी है।