हाईवे पर पूरी तरह लागू हुई फास्टैग प्रणाली, बिना टैग वालों को करना होगा लंबे जाम का सामना

Edited By Isha, Updated: 16 Jan, 2020 11:54 AM

fastag fully implemented on highway drivers will have to face long jams

दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्टैग प्रणाली अब पूर्णतया लागू हो गई है। सराय टोल प्लाजा पर बुधवार से दोनों ओर केवल एक-एक लेन को ही कैशलेन रखा गया है। 14 जनवरी तक यहां दोनों ओर ....

फरीदाबाद (ब्यूरो) : दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्टैग प्रणाली अब पूर्णतया लागू हो गई है। सराय टोल प्लाजा पर बुधवार से दोनों ओर केवल एक-एक लेन को ही कैशलेन रखा गया है। 14 जनवरी तक यहां दोनों ओर ऐसे 3-3 लेन थे। इससे बिना फास्टैग वाले वाहनों की एंट्री होती थी। लेकिन बुधवार रात 12 बजे से दोनों ओर दो-दो लेन को कैसलेस (फास्टैग लेन) कर दिया गया है। इससे बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जो वाहन चालक इलेक्ट्रॉनिक टोल अदायगी सिस्ट यानि फास्टैग वाली लेन में पहुंचते हैं, उनसे दोगुना टोल चार्ज वसूला जा रहा है।

इसमें उनसे टोल बूथ पर खड़े कर्मचारियों से बहस भी हो रही है। वह अतरिक्त टोल चार्ज देने से मना करते नजर आते हैं। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उन्हें समझाया जा रहा है। फास्टैग लगाने की अपील की जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ  इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी रात 12 बजे से देर रात तक सराय टोल प्लाजा पर करीब 400 वाहनों की एंट्री फास्टैग वाली लेन में हुई, उनसे अतरिक्त चार्ज के रूप में लगभग 1 लाख रुपए वसूले गए। जबकि पलवल टोल पर स्थित उक्त लेन में पहुंचे करीब 350 वाहनों से लगभग 80 हजार रुपए अतरिक्त टोल चार्ज वसूले गए।

इस दौरान उन्हें अवेयर भी किया गया। वाहन चालकों को इससे होने वाले फायदे की भी जानकारी दी जा रही है। दिल्ली-आगरा को जोडऩे वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना 2 लाख के आसपास वाहनों का आवागन होता है। इनमें से करीब 60 हजार वाहन सराय टोल से फ रीदाबाद या दिल्ली के लिए क्रॉस करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनसे टोल प्लाजा पर टोल अदायगी के लिए 10-10 लेन यानि कुल 10 लेन बनाए गए हैं। 14 जनवरी तक इनमें से दोनों ओर को मिलाकर 14 लेन को कैसलेस यानि फास्टैग लेन किया गया था। यहां इलेक्ट्रॉनिक टोल अदायगी सिस्टम लगाए गए। लेकिन सरकार के निदेश पर बुधवार से कैसलेन के 6 लेन में से 4 को कैसलेस (फ ास्टैग लेन) बनाया गया है। इसके बाद से दोनों ओर अब एक-एक ही लेन कैसलेन है।

कैसलेन से एंट्री पर नहीं लिया जाता है एक्सट्रा चार्ज :
अधिकारियों के अनुसार बिना फास्टैग वाले वैसे वाहन, जो फास्टैग लेन से गुजरते हैं, उनसे ही एक्सट्रा चार्ज लिए जा रहे हैं। बिना फास्टैग वाले वाहन अगर अपने लेन यानि निर्धारित एक कैसलेन से गुजरते हैं तो उनसे कोई एक्सट्रा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उनसे टोल के लिए निर्धारित राशि ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कैसलेन को कैसलेस करने की अभी योजना नहीं है। उच्चाधिकारियों से ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है। इसलिए अगले आदेश तक इस लेन से एंट्री करने वाले वाहन चालक और स्वामी से कोई एक्सट्रा शुल्क नहीं लिए जाएंगे।

अभी भी 50 हजार बन चुके हैं फास्ट टैग :
एनएचआई के अधिकारियों के अनुसार सराय-बदरपुर टोल प्लाजा से रोजाना लगभग 60 हजार कार व अन्य कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सराय टोल पर लगाए गए कैंप से अभी तक 50 हजार वाहनों का फास्टैग बनाया गया है। मौजूदा समय में भी यहां कैंप लगे हैं और रोजाना करीब 2500 फास्टैग बनाए जा रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!