Haryana: किसानों ने किया दिल्ली कूच, रामलीला मैदान में महापंचायत आज, जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Mar, 2023 11:28 AM

farmers marched to delhi mahapanchayat today at ramlila maidan

संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने जा रहा है। महापंचायत में देशभर से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना ...

डेस्क : संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने जा रहा है। महापंचायत में देशभर से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनाती कर दी है। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम सुचारू रूप से चले, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के सभी जिलों से किसानों के जत्थे दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ से भी किसान राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। किसान अपनी पर्सनल गाड़ियों और बसों में सवार होकर राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान की तरफ जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिल्ली दूर नहीं है। वह सुबह अपने घरों से निकले थे और अब दिल्ली पहुंच गए हैं। अगर सरकार ने किसानों की मांगे पूरी नहीं की तो वे एक बार फिर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पिछली बार की तरह ही दिल्ली कूच कर सकते हैं। किसान नेता जसविंदर का कहना है कि आगे आने वाले समय में किसान संगठन मिलकर आंदोलन को बड़ा करने के लिए कोई फैसला ले सकते हैं और सभी संगठन उस फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द किसानों की सभी मांगे पूरी करने की मांग की है।

PunjabKesari

करनाल : करनाल से भी किसान दिल्ली रवाना हो गए है। सरकार के साथ हुए समझौते की मांगों को लेकर आज फिर एक बार किसान दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं। एमएसपी कानून , अजय मिश्र टेनी के खिलाफ कार्रवाई व बिजली अधिनियम निरस्त करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर आज प्रदर्शन होगा। किसानों ने संसद कूच करने की भी चेतावनी दी है। 

अंबाला (अमन) : आज अंबाला से भी किसान भारी संख्या में दिल्ली के लिए ट्रेनों व अपने वाहनों के जरिए रवाना हुए। किसानों का कहना है कि 2020-21 में तीन कृषि कानूनों के विरोध की समाप्ति पर सरकार से एमएसपी गारंटी कानून, कर्जा माफी, अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ कार्रवाई जैसी कई बातों पर सहमति बनी थी लेकिन उन मांगों पर गौर नही किया गया। जिसके चलते किसानों को महापंचायत करनी पड़ रही है।  

जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए रेलगाड़ी में रवाना हुए। किसानों की पुरानी मांगों के लिए दिल्ली कूच किया जाएगा। किसान नेता आज़ाद पालवा ने बताया कि सरकार ने किसानों के साथ विस्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों ने एकता दिखाने के लिए दिल्ली कूच किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!