अनिल विज का रोका रास्ता...किसानों ने किया जोरदार विरोध, 'गब्बर' बोले- कांग्रेस की गुंडागर्दी का इतिहास नया नहीं

Edited By Saurabh Pal, Updated: 22 Sep, 2024 07:56 PM

farmers in ambala s garnala village blocked anil vij s way and protested

हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। आज पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के गांव गरनाला में प्रचार पहुंचे थे, इस दौरान उन्हें भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा...

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। आज पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट के गांव गरनाला में प्रचार पहुंचे थे, इस दौरान उन्हें भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि विरोध कर रहे किसानों के सामने विज के समर्थक व ग्रामीण खड़े हो गए। जिससे विज का रास्ता साफ हो गया। लेकिन किसानों ने विज का रास्ता रोकने की भरपूर कोशिश की। विज ने कहा कांग्रेस हार गई है, इसलिए भेष बदलकर गुंडागर्दी कर रही है।

PunjabKesari

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा में पड़ने वाले गांव गरनाला में जनसभा करने पहुंचे। जहां किसान विज का विरोध करने के लिए इकट्ठा हो गए। इस दौरान अनिल विज का रास्ता रोकने की भरपूर कोशिश हुई। विज के काफिले के सामने ट्रैक्टर तक लगा दिए गए। जहां एक तरफ किसान डटे खड़े थे तो दूसरी तरफ गांव के लोग व विज समर्थक भी सामने अड़े रहे। ग्रामीण नारेबाजी से विज का समर्थन करते दिखे।

PunjabKesari

अनिल विज ने जनसभा के दौरान साफ तौर पर इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी बताया और कहा कि कांग्रेस हार गई है। इसलिए भेष बदल कर गुंडागर्दी कर रही हैं। अनिल विज ने कहा यह सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस का गुंडागर्दी का इतिहास नया नहीं है। इन्होंने पहले भी कितनी गुंडागर्दी और कत्ल करवाए हैं। विज ने कहा यह गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!