Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2019 03:34 PM
सोहना की अनाजमंडी में धान लाने वाले किसान अपने आपको ठग महसूस कर रहे है जिसका कारण यह है की व्यापारी अपनी मनमर्जी के चलते किसानों की धान की फसल का पूरे रेट नही देकर ओने पोने दामो...........
सोहना(सतीश) : सोहना की अनाजमंडी में धान लाने वाले किसान अपने आपको ठग महसूस कर रहे है जिसका कारण यह है की व्यापारी अपनी मनमर्जी के चलते किसानों की धान की फसल का पूरे रेट नही देकर ओने पोने दामो में खरीद रहे है।
किसानों की माने तो पिछली साल की अपेक्षा अबकी बार धान की फसल को व्यापारी आधे रेट में खरीद रहे है। वही सरकार द्वारा धान की फसल की सरकारी खरीद नही की जा रही है जिसके चलते व्यपारी अपनी मन मर्जी से ओने-पोने दामो में किसान के धान को खरीद रहे है जो धान पिछले साल सोहना की अनाज मंडी में 35-36 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया था। वही धान व्यापारी अबकी बार दो हजार से 22 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे है जिससे किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है।