यमुनानगर: किसानों ने रोड जाम किया, पुलिस ने घसीट-घसीट कर हटाया

Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2023 02:32 PM

farmers blocked road police dragged them away

जिले में किसानों ने शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार देरशाम हाईवे जाम किया। यमुनानगर के गांव कैल के पास नेशनल हाईवे पर किसानों सड़क के बीचों-बीच बैठ गए।   करीब आधा घंटा तक किसानों ने जाम लगाकर रखा। सूचना

यमुनानगर: जिले में किसानों ने शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार देरशाम हाईवे जाम किया। यमुनानगर के गांव कैल के पास नेशनल हाईवे पर किसानों सड़क के बीचों-बीच बैठ गए।   करीब आधा घंटा तक किसानों ने जाम लगाकर रखा। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और 2 DSP मौक़े पर पहुंचे। सड़क के बीच में जाम लगा कर बैठे किसानों को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उठा दिया। 

इस दौरान कुछ किसान बीच सड़क पर ही लेट गए। DSP राजेश कुमार किसानों को रोड से हटने के लिए समझाते रहे, लेकिन किसान रोड के बीच में बैठकर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बता दें कि शाहबाद में किसानों ने सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने की मांग के चलते जाम लगाया था, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए खदेड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!