कामर्शियल वाहनों की मंडी में नो एंट्री से गुस्साए किसानों ने सड़क किया जाम, एसडीएम ने खुलवाया

Edited By Saurabh Pal, Updated: 19 Oct, 2023 09:54 PM

farmers blocked road due to no entry of commercial vehicles in mandi

अनाज मंडी में कमर्शियल वाहन के द्वारा धान लेकर आए, लेकिन प्रशासन ने उसे अंदर जाने से रोक दिया और गेट पास नहीं काटा। इसको लेकर किसान खफा हो गए  और करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे को मंडी के सामने जाम कर दिया।

इंद्री(मैन पाल): अनाज मंडी में कमर्शियल वाहन के द्वारा धान लेकर आए, लेकिन प्रशासन ने उसे अंदर जाने से रोक दिया और गेट पास नहीं काटा। इसको लेकर किसान खफा हो गए  और करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे को मंडी के सामने जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर के बाद इंद्री के  एसडीएम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने किसानों को समझा-बुझा कर यातायात सुचारु करवाया। इसके बाद कमर्शियल वाहन की अंदर इंट्री हो पाई और गेट पास काटा गया।

आपको बता दें कि इंद्री अनाज मंडी में धान की सही खरीद ना होने व छोटे वाहनों पर धान लेकर आने पर रोक से परेशान किसानों व व्यापारियों ने करनाल-यमुनानगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने लगभग आधा घंटा जाम लगाया। एसडीएम ने आकर किसानों की समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने जाम को खोल दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता रामपाल चहल ने कहा कि मंडी में किसानों को जीरी का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना नए नए कानून लेकर आ रही है। आज मंड़ी में छोटे वाहनों पर जीरी लेकर आने वाले किसानों पर रोक लगा दी है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि छोटा किसान पूरी ट्राली लेकर नहीं आ सकता है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जब एक किसान का पोर्टल हो रहा है तो उसपर रोक लगाना ठीक नहीं है।

व्यापारी बालकृष्ण लांबा ने कहा कि सरकार किसानों को बिना वजह से परेशान कर रही है। छोटे वाहनों पर जीरी लाने पर रोक लगाना ठीक नहीं है। मंडी प्रधान महिन्द्र त्यागी ने कहा कि छोटा किसान बड़ी ट्राली पर जीरी लेकर नहीं आ सकता है। इस पर अगर वो छोटे वाहन पर अपनी फसल लेकर आता है तो उसपर रोक लगाना उचित नहीं है। इस पर नाराज होकर किसानों ने जाम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने आकर किसानों की बात को सुनकर उसका हल निकालने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद जाम खोल दिया गया है। वहीं एसड़ीएम अशोक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों पर धान लेकर आने पर रोक लगाई हुई है। किसान मंडी में धान केवल ट्राली पर ही ला जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की बात को सुनकर उसका हल निकाल दिया है। जिसके बाद से जाम को खोल दिया गया है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!