किसान के बेटे ने ए​शियन चैंपियन​शिप में जीता कांस्य पदक,  92 किलोग्राम भार वर्ग में गाड़ा लट्ठ

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2025 06:22 PM

farmer s son won bronze medal in asian championship

क्षेत्र के राजगढ़ गांव के किसान के बेटे नितिन लाठर ने 24 जून को  वियतनाम में आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती ए​​शियन चैंपियन​शिप में 92 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है

जुलाना (विजेन्दर): क्षेत्र के राजगढ़ गांव के किसान के बेटे नितिन लाठर ने 24 जून को  वियतनाम में आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती ए​​शियन चैंपियन​शिप में 92 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नितिन लाठर के पिता सुकिंद्र एक किसान हैं और माता एक गृहणी हैं। किसान परिवार में जन्मे नितिन का सपना है ​कि वो ओलंपिक में खेलते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीते।

नितिन ने इससे पहले भी खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। सुकिंद्र लाठर ने कहा कि उनके परिवार का सपना है कि उनका बेटा देश के लिए खेलते हुए देश का नाम रोशन करे। इसी के लिए नितिन दिन रात मेहनत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वो देश के नाम एक दिन गोल्ड मेडल जीतेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!